पुष्कर सिंह धामी ने कहा मनाई होली? ,रंग खेला दीं शुभकामनाएं 

आज सभी राज्यों में  होली के पर्व को बड़े ही धूम धाम से मनाया जा रहा है। इस रंगों के भव्य पर्व को उत्तराखंड के कार्यवाहक मुखिया पुष्कर सिंह धामी ने आज गुरूवार को पहले कैंची धाम में बाबा के पावन स्थान पर मनाया जहाँ उन्होंने दर्शन किए और होली खेली। यहां से वह देहरादून के लिए रवाना हुए। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत हरिद्वार में गंगा पूजन के साथ ही होली कार्यक्रमों में शामिल होंगे। दिल्ली से लौटने के बाद कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खटीमा गए थे। यहां पहुंचने पर उन्होंने जनता का आभार जताया। 

आपको बतादें कि प्रदेश में सीएम पद के लिए अभी भी संशय जारी है। जिसके चलते सबकी निगाहें दिल्ली पर लगी हैं। केंद्रीय नेताओं से मंत्रणा करने के बाद कार्यकारी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक समेत कई विधायकों के अपने-अपने चुनाव क्षेत्रों में लौटने की सूचना है। पुष्कर धामी खटीमा पहुंच गए हैं। संगठन से जुड़े सूत्रों का कहना है कि अब सीएम के नाम पर बने रहस्य पर से पर्दा होली के बाद ही सबके समक्ष होगा। केंद्रीय नेतृत्व के दिशा निर्देशन में भाजपा सरकार उत्तराखंड में पूर्ण बहुमत हासिल कर सकी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *