भारतीय जनता पार्टी अपना 42वां स्थापना दिवस मना रही है। इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुये कहा कि भाजपा गरीबों की पार्टी है और सेवा ही इसका लक्ष्य है। नड्डा ने कहा कि 42 वर्ष के इस कार्यक्रम में आज हमें उन लोगों को भी याद करना है जो पहले जनसंघ काल से पहले दीया लेकर चले और बाद में कमल के फूल को लेकर चले।
आज इस पार्टी को यशस्वी बनाने के लिए 3-.4 पीढ़ियों ने खुद को खपा दिया।आज उनकों भी याद करने का अवसर है। नड्डा ने कहा कि देश में हमारे विधायकों की संख्या 1,379 है हमारे कार्यकर्ताओं ने दिन-रात काम किया। सेवा ही संगठन है और सेवा ही हमारा लक्ष्य है।
ये पार्टी ग़रीबों की पार्टी है।भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि हमारा सौभाग्य है कि भाजपा की आज 18 राज्यों में सरकार है। हम भाजपा को इस तरीके से प्रधानमंत्री के नेतृत्व में आगे बढ़ा रहे हैं।
आज भाजपा के स्थापना दिवस के मौके पर पार्टी कार्यालय में ध्वजारोहण किया गया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक व संगठन महामंत्री अजेय कुमार ने इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया जिसके बाद जीएमएस रोड स्थित एक फॉर्म से पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्थपाना दिवस पर शोभायात्रा भी निकाली। शहर में निकली भव्य शोभायात्रा घंटाघर पर प्रसाद वितरण के साथ संपन्न हुई। पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि स्थापना दिवस पर पूरे प्रदेश में कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं।
इस अवसर पर प्रदेश सीएम धामी ने पार्टी की योजनाओं को गिनाया और कहा कि आगे पार्टी प्रदेश को विकास की ओर ले जानें का कार्य करेगी। भाजपा के लिए सत्ता केवल सेवा का संकल्प होती है। उन्होंने ये भी कहा कि कई लोगों ने कहा कि भाजपा सरकार नहीं जीतेगी लेकिन कार्यकर्ताओं की मेहनत से पार्टी दुबारा सत्ता में आई।

