हरिद्वार: उत्तराखंड के हरिद्वार में वन दारोगा की तरफ से जुुर्माने की आड़ में अवैध वसूली का ऑडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसनें शिकायत की है उसने आरोप लगया है कि यह दारोगा पर पहले से ही कई गंभीर आरोप लगाए हैं। डीएफओ ने हरिद्वार रेंजर से तीन दिन के भीतर ऑडियो की सत्यता जांच कर रिपोर्ट तलब की है।
यह केस हरिद्वार वन प्रभाग की हरिद्वार रेंज के क्षेत्र से जुड़े हुए वन दारोगा और लकड़ी कटान का कार्य करने वाले ठेकेदार का है। इस वायरल ऑडियो में वन दारोगा की ओर से लकड़ी कटाने का कार्य करने वाले व्यक्ति से जुर्माने के नाम पर अवैध वसूली की मांग की जा रही है। जिसमें वन दारोगा पेड़ काटने के मामले को रफा-दफा करने के एवज में 20 हजार रुपये दिला देने की बात कह रहा है।

