Uttarakhand: राजभवन में आठ मार्च से होगा वसंतोत्सव का आगाज

देहरादून : आज शनिवार को उत्तराखंड के राजभवन में वसंतोत्सव को लेकर एक कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। जहां मीडिया को जानकारी देते हुए, राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने कहा है कि इस वर्ष आगामी आठ मार्च को राजभवन में वसंतोत्सव की शुरुआत होगी।  राज्यपाल ने ये भी कहा कि उत्तराखण्ड राज्य के गठन से पूर्व प्रदेश में मात्र 150 हेक्टेयर क्षेत्रफल में पुष्प उत्पादन होता था, जो वर्तमान में बढ़कर 1609.93 हेक्टेयर हुआ है। इसके अलावा आज इस कार्यक्रम में गुलाब, गेंदा, रजनीगंधा के अतिरिक्त कटफ्लॉवर के रूप में जरबेरा, कारनेशन, ग्लेडियोलस, लीलियम, गुलदाउदी, आर्किड आदि का प्रमुखता से व्यवसायिक उत्पादन किया जा रहा है। इस अवसर पर सचिव डॉ मीनाक्षी सुंदरम तथा निदेशक उद्यान डॉ एच एस बवेजा भी उपस्थित थे |

पुष्प प्रदर्शनी के रूप में शुरू हुआ यह आयोजन दिन-प्रतिदिन लोकप्रिय होकर अब एक बडे़ सांस्कृतिक व आर्थिक महोत्सव में बदल चुका है। उत्तराखंड राज्य की भौगोलिक परिस्थितियां एवं उपलब्ध जलवायु पुष्पोत्पादन के लिए उपयुक्त है।

बसंतोत्सव की शान होंगे ये –अतिरिक्त पॉटेड प्लान्टस, कैक्टस एवं सकुलेन्ट्स, हैंगिंग पॉटस, फूलों के गमले, ऑन द स्पॉट फोटोग्राफी, ताजे पुष्प दलों की रंगोली, पुष्पों की प्रतियोगिता, लॉन, 05 से 18 वर्ष आयु वर्ग के लिए पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन होगा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *