देहरादून: अब उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में बड़ी सुविधा होने जा रही है,यात्रियों के लिए राहत की खबर है। जिसके चलते अब इसमें सफर करने वाले यात्रियों के उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में क्रेडिट या डेबिट कार्ड और स्मार्ट फोन के जरिये भी किराए का भुगतान किया जा सकेगा। इसके लिए रोडवेज ने 150 मशीनें खरीदी हैं। टच स्क्रीन वाली इन मशीनों में एटीएम कार्ड स्वैप करने की सुविधा है। साथ ही यूपीआई क्यूआर कोड को स्कैन करके भी आप किराए का भुगतान कर सकते हैं।
आपको बतादें कि रोडवेज बसों में अभी तक ई-टिकट की ही बस सुविधा दी जा रही थी और अभी तक यात्रियों को कैश में ही देना पड़ता था। अब रोडवेज कैशलेश किराया की सुविधा भी शुरू करने जा रहा है। इसके लिए रोडवेज ने एक कंपनी की दस मशीनों का ट्रायल किया है। ट्रायल सफल होने के बाद रोडवेज ने 150 मशीनें किराया पर ली हैं। पहले चरण में यह सुविधा देहरादून डिपो की बसों में शुरू होने जा रही हैं। इस डिपो की बसें कुमाऊं के साथ ही बाहरी राज्यों के रूटों पर चलती हैं। जिसमें सबसे अधिक बेस दिल्ली की हैं।

