हरदोई में विपक्षियों पर बरसे पीएम मोदी,बोले-त्योहारों को मनाने से रोकते थे लोग

हरदोई : देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज रविवार को हरदोई में विपक्षी पार्टी पर जमकर निशाना साधा, जहाँ वो बोले कि पहले की सरकार तुष्टीकरण की राजनीति के लिए हमें हमारे त्योहार मनाने से बाधित करते थे। उत्तर प्रदेश की जनता 10 मार्च को इस बात का जवाब देगी। उन्होंने सपा पार्टी का बिना नाम बोले कहा कि  हरदोई वालों ने वो दिन देखे हैं जब इन लोगों ने कट्टा और सट्टा वालों को खुली छूट दे रखी थी।इसके लावा पीएम ने आज हरदोई में कहा कि “आपका ये उत्साह, ये जोश हम सभी के लिए बहुत बड़ा आशीर्वाद है। हरदोई की पुण्य भूमि से होली जैसे पवित्र त्योहार का जुड़ाव हम सभी जानते हैं। मुझे पता है इस बार हरदोई और यूपी के लोगों ने 2 बार रंगों वाली होली खेलने की तैयारी कर ली है। पहली होली 10 मार्च को भाजपा की बंपर जीत के साथ  मनाएंगे। लेकिन अगर 10 मॉर्च को धूमधाम से होली मनानी है। आपको बतादें कि राहजनी, छिनैती, लूट आम बात हो गई थी। लोग कहते थे, ‘दिया बरे’ घर लौट आओ। बुरी तरह चुनाव हार रहे इन घोर-परिवारवादी अब जात-पात के नाम पर जहर फैलाय जाएगा। 

 पीएम मोदी ने कहा कि “मैं कल सोशल मीडिया में एक वीडियो देख रहा था। गरीब बुजुर्ग मां से मीडिया वाले ने सवाल पूछा कि आपके यहां चुनाव कब है, उस मां ने सही तारीख बताई कि इस तारीख को हमारे यहां चुनाव है। लेकिन उसके बाद उस मां ने ये भी कह दिया कि हमने नमक खाया है, हम धोखा नहीं देंगे। योगी जी की सरकार में वापसी के बाद इस अभियान को बहुत तेज किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *