दुबई दौरे से सीएम धामी की वापसी, 54550 करोड के एमओयू हुए साइन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी संयुक्त अरब अमीरात का दौरा करके वापसी कर चुके हैं , सीएम धामी दिल्ली लौट आए हैं। उन्होंने कहा है कि लंदन, बर्मिघम, दिल्ली, दुबई और अबूधाबी में अब 54 हजार करोड़ के निवेश के लिए एमओयू साइन हो चुके हैं।  नई दिल्ली में मीडिया से बातचीत में  ये बात कही उन्होंने साथ ही कहा कि उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के तहत पहले लंदन, बर्मिंघम, दिल्ली में तथा अभी दुबई और अबू धाबी में विभिन्न निवेशक समूहों के साथ बैठकें की गयीं। पर्यटन, स्वास्थ्य, शिक्षा, फार्मा, कृषि, एग्रो के क्षेत्र में निवेशकों से काफी सहयोग मिला है। सभी निवेशकों ने उत्तराखंड आने के लिए और निवेश के लिए मन बनाया हुआ है।

सीएम ने बतया कि हजारों करोड़ के निवेश पर दुबई और आबू धाबी में करार हुआ है। इसके अलावा काफी प्रस्ताव भी मिले हैं।देश के अन्य शहरों में भी निवेशकों के साथ संवाद और रोड शो किए जाएंगे। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य सरकार का प्रयास है कि आठ दिसंबर को देहरादून में प्रस्तावित इन्वेस्टर्स समिट तक अभी तक हुए सभी करारों पर काम भी शुरू कर दिया जाए।  अब तक चौवन हजार पांच सौ पचास करोड़ (54550 करोड) के इन्वेस्टमेंट एमओयू साइन किए जा चुके हैं।सितंबर को 7600 करोड़ एवं 4 अक्टूबर को दिल्ली रोड शो  के दौरान 18975 हजार करोड़ रुपये ) किए जा चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *