गंगोत्री हाईवे पर हादसा,चार लोगों की मौत,अन्य घायल

उत्तरकाशी जिले में गंगोत्री हाईवे पर सैंज में आर्य विहार आश्रम के पास एक वाहन नदी में जा गिरा इसमें करीब 6 लोग सवार थे। जिनमें से चार की मौत हो गई। दो घायलों अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया है। बीते दिन शुक्रवार शाम को  गंगोत्री हाईवे के पास वाहन के दुघर्टनाग्रस्त होने की खबर मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम एवं जिला चिकित्सालय से एक एंबुलेंस घटनास्थल के लिए निकली। 

हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि तीन लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया था। इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं दो अन्य घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *