सीएम धामी ने किया प्रांतीय रक्षक दल के स्थापना दिवस का शुभारम्भ

प्रांतीय रक्षक दल के स्थापना दिवस का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सोमवार को शुभारंभ किया। उन्होंने परेड की सलामी ली। परेड में 8 दस्ते  मौजूद थे। इस दौरान सीएम धामी ने पीआरडी जवानों का हौसला अफजाई की। पीआरडी जवानों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आपदा जैसी मुश्किल घड़ी में जवान डट कर सामना करते हुए अपने पराक्रम का परिचय देते हैं। सीएम ने कहा यही वजह है कि हम पूरी ताकत और हिम्मत से मिलकर मुश्किल हालात का सामना कर पाते हैं।  आज इस समारोह में मौजूद मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि सीएम पीआरडी जवानों का मार्गदर्शन करते आए। उनका सहयोग हमें सदैव मिलता रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *