सिरफिरे ने एक दर्जन वाहनों और दुकानों को लगाईं आग,बोला-‘मैंने देहरादून फूंक दिया’

देहरादून : आज देहरादून में एक सिरफिरे ने खूब बवाल मचाया जिसके चलते आस पास के लोगो में दहशत का माहौल बन गया। इस सिरफिरे ने करीब एक दर्जन वाहनों में आग लगा दी। दो दुकानों और एक ठेली को भी फूक डाला, मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया,जिससे जब पूछताछ की गई तो उसने कहा कि मेरा नाम इमरान है,इमरान ब्राह्मणवाला का रहने वाला है। कोतवाली और पटेलनगर थाना दोनों जगह उस पर मुकदमा भी चल रहा है। आपको बतादें कि पुलिस हिरासत में आरोपी इमरान ने बड़े अजीब अंदाज़ में कहा कि

‘मैंने देहरादून फूंक दिया’। इस आरोपी की मानसिक हालत ठीक नहीं बताई जा रही है। उसे ऐसा करने की वजह पूछी तो कहने लगा कि उसकी पत्नी नहीं आई तो देहरादून को आग लगा दी। पुलिस इन सब तथ्यों की जांच कर रही है।उसने कोतवाली थाना क्षेत्र के फालतू लाइन में एक लोडर में आग लगाई। दो बाइक फूंक डाली। इसके पास ही खड़ा एक जनरेटर भी जला डाला। इसके अलावा दून अस्पताल के पास एक ऑटो को राख कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *