नई दिल्ली: कोरोना का कहर कैसे राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली पर छाया सभी जानते है इसकी चपेट में अब राज्य का पुलिस महकमा आ गया है जिस कड़ी में रविवार शाम आई रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली पुलिस के लगभग 1000 कर्मी कोरोना की तीसरी लहर में संक्रमित मिल चुके हैं। दिल्ली पुलिस ने बीते दिन इस बात की जानकारी सांझा की है।दिल्ली पुलिस के एक आधिकारिक बयान के मुताबिक़,इन संक्रमितों में दिल्ली पुलिस के जन संपर्क अधिकारी (पीआरओ) और अतिरिक्त पुलिस आयुक्त चिन्मय बिस्वाल भी हैं।
राज्य में रविवार को 22,751 संक्रमित मिले –
स्वास्थ्य विभाग ने बताया है कि 96,678 सैंपल की जांच में 23.53 फीसदी सैंपल कोरोना संक्रमित मिले हैं। इस दौरान 22,751 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं 10,179 मरीजों को छुट्टी भी मिली है लेकिन इस बीच 17 मरीजों की मौत हुई है। इससे पहले 14 जून को एक दिन में 16 मरीजों ने डीएम तोड़ा है।

