कोरोना संक्रमण दर में 6 फीसदी इजाफा,24 घंटे में 16 हज़ार नए मामले 

नई दिल्ली : देश में कोरोना संक्रमण की रफ़्तार तेज़ी पर है इसी कड़ी में फिर बढ़ता जा रहा है।अब इसका ख़तरा भी दस्तक दे रहा है। आज सोमवार को  दैनिक संक्रमण दर बढ़कर 5.99 फीसदी हो गई है। आज देश में 16,678 नए संक्रमित मिले और 26 लोगों की मौत हो गई। सोमवार को सक्रिय केस 2973 बढ़ गए। इन्हें मिलाकर सक्रिय केस की संख्या 1,30,713 हो गई है। रविवार को देश में 18,257 नए संक्रमित सामने आए थे। उसकी तुलना में सोमवार को इनकी संख्या कुछ कम आई है। रविवार को मौतें भी 42 हुईं।

कोरोना की देश में स्थिति कितना बड़ा ग्राफ –

  • अब तक कुल मौतें 5,25,454 
  • कुल संक्रमितों में सक्रिय केस की मौजूदा संख्या 0.30 फीसदी
  • वर्तमान दैनिक संक्रमण दर 5.99 फीसदी
  • रविवार को नए केस 18,257, मौतें 42
  • सोमवार को बीते 24 घंटे में नए केस 16,678, मौतें 26
  • वर्तमान में मिल रहे ज्यादातर मामलों के लिए ओमिक्रॉन के सब-वैरिएंट BA.2, BA.4 और BA.5 को प्रमुख कारण माना जा रहा है। 
  • कोरोना के अन्य वैरिएंट्स से यह अलग है, इसके लक्षण भी अलग तरह के देखे जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *