शामली (यूपी) : शामली जिले में आज एक पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट हुआ है ,इस विस्फ़ोट में कई मज़दूरों की मौत होनें की ख़बर आ रही है। विस्फ़ोट की सूचना मिलते ही पुलिस मौक़े पर पहुंची और राहत एवं बचाव का कार्य शुरू किया। जांच कर रही पुलिस की टीम ने बताया कि विस्फ़ोट इतना तेज़ था कि कई मज़दूरों के शरीर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ,शामली ज़िले के बुटराड़ा गांव में स्थित एक पटाखा फैक्ट्री में दोपहर को यह विस्फ़ोट हुआ , विस्फ़ोट इतना तेज़ कि धमाके की आवाज़ दूर तक सुनाई दी। और आवाज़ सुनते ही आसपास के लोग घटना स्थल की तरफ दौड़े और इसकी जानकारी पुलिस को दी। और तुरंत ही पुलिस की एक टीम भी मौक़े पर पहुंची। जिसके बाद पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि विस्फ़ोट में कई मज़दूरों की मौत हुई है , अभी शुरुआती जांच में बताया नहीं जा सकता कि कितनी मौतें हुई है। वहीं पुलिस ने छानबीन शुरू की और बताया कि पटाखा फैक्ट्री के मालिक के पास सिर्फ फुलझड़ी बनाने का लाइसेंस था और इसी फैक्ट्री में अवैध रूप से पटाख़े बनाने का काम भी चल रहा था। और जिस समय विस्फ़ोट हुआ तब फैक्ट्री में काफ़ी संख्या में मज़दूर काम कर रहे थे। उसके बाद धमाके के घायल मज़दूरों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और गंभीर रूप से घायलों को मेरठ रेफर किया गया है।

