लखनऊ: कोरोना संक्रमण ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव व उनकी एक बेटी को अपनी चपेट में लेलिया है। दोनों ही आज आई टेस्ट रिपोर्ट में कोरोना संक्रमित पाई गई हैं। फिलहाल दोनों को घर में ही आइसोलेट किया गया है।
दूसरी लहर के दौरान अखिलेश यादव भी कोरोना पॉजिटिव हुए थे। कुछ उपचार और सावधानी के बाद उनकी रिपोर्ट निगेटिव आ गई थी। प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या में फिरसे बढ़ोतरी हो रही है।
सरकार के द्वारा किए जा रहे दावों के मुताबिक़, बीते 24 घंटों में हुई 01 लाख 84 हजार 494 सैम्पल की जांच में कुल 21 संक्रमितों की पुष्टि हुई है। इसी अवधि में 14 लोग उपचारित होकर कोरोना मुक्त भी हुए। आज प्रदेश में कुल एक्टिव कोविड केस की संख्या 216 है, जबकि 16 लाख 87 हजार 633 मरीज कोरोना को मात दे चुके हैं।
प्रदेश में 18 करोड़ 88 लाख से अधिक कोविड टीकाकरण और 09 करोड़ 12 लाख से अधिक टेस्टिंग करके उत्तर प्रदेश टेस्टिंग और टीकाकरण देश में प्रथम स्थान पर है। यहां 06 करोड़ 56 लाख 60 हजार से अधिक लोगों को टीके की दोनों डोज देकर कोविड का सुरक्षा कवर प्रदान कर दिया गया है।

