लखनऊ : यूपी विधानसभा चुनाव 2022 से पहले भाजपा को बड़ा झटका लगा है। बरेली मंडल की बदायूं के बिल्सी विधानसभा से बीजेपी विधायक आरके शर्मा ने आज समाजवादी पार्टी की सदस्य्ता ग्रहण की है। आज लखनऊ में सपा सुप्रीमों अखिलेश यादव ने उनको पार्टी की सदस्य्ता दिलाई है। और अब वह बरेली की आंवला विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे , क्यूंकि बिल्सी सीट से समाजवादी पार्टी पहले ही अपनी सहयोगी पार्टी महान दल के उम्मीदवार को घोषित कर चुकी है। बता दें कि बिल्सी विधानसभा सीट से महान दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव देव मौर्या के बेटे चंद्रप्रकाश मौर्य को टिकट दिया है।
आरके शर्मा आंवला विधानसभा से पहले भी विधायक रह चुके है , वह 2007 में बसपा के टिकट पर चुनाव जीत चुके है। बीजेपी छोड़ आर के शर्मा के सपा में शामिल होने को लेकर चर्चाएं पिछले काफी समय से थी। और यह चर्चा आज समाप्त हुई। आरके शर्मा ने वर्ष-2017 का चुनाव भाजपा के टिकट पर बदायूं की बिल्सी विधानसभा क्षेत्र से लड़ा था. और यहां उन्हें जीत मिली थी।
आर के शर्मा के बारें में बता दें कि वह नोएडा के एक बड़े कारोबारी हैं। और राजनीति में उन्होंने वर्ष 2007 में कदम रखा था। बरेली की आंवला सीट से उन्होंने अपना पहले चुनाव लड़ा था , और बसपा के टिकट पर लड़ते हुए उन्होंने बीजेपी के विधायक और पूर्व मंत्री धर्मपाल सिंह को चुनाव में हराया था। आरके शर्मा तब चर्चा में आए थे जब 2018 में उन्हें अलग – अलग नंबरों से जान से मारने की धमकियां मिली थी।
यूपी विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा को झटका, विधायक आर के शर्मा थामेंगे सपा का दामन

