उत्तराखंड में आज से बूस्टर डोज़ लगनी हुई शुरू,ये सर्टिफिकेट होगा अनिवार्य

देहरादून : कोरोना का कहर सभी राज्यों  में जारी है सख्त नियमों के साथ इससे निपटने के लिए सरकार कमर कस रहीं हैं वहीँ इसी कड़ी कोरोना के बाद आया विदेश में नए वैरिएंट के आने से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हुआ है। कोरोना वैक्सीन के बाद अब नए वैरिएंट से बचने के लिए बूस्टर डोज (प्रीकॉशन डोज) लगनी भी सभी जगह शुरू हो गई है वहीँ उत्तराखंड में भी इसकी आज से शुरुआत हो गई है। 

बूथों पर 20 प्रतिशत वैक्सीन उपलब्ध
उत्तराखंड में इस टीके के डोज़ शुरुआत आज सोमवार 10 जनवरी से हो गई है। इसके लिए पहले 60 आयु वर्ग के ऊपर वाले लोगों का टीकाकरण किया जा रहा है। टीकाकरण केंद्र में स्वास्थ्य विभाग की तैयारियां पूरी तरह सम्प्पन हो चुकी हैं। टीकाकरण बूथों पर वैक्सीन तीसरी डोज के लिए उपलब्ध कराई जाना शुरू हो गया है। आपको बतादें कि सबसे पहले हेल्थ वर्कर और फ्रंट लाइन में कार्य कर रहे लोगों को बूस्टर डोज़ दी जाएगी। इस डोज को लगाने से पहले उनके पास कोरोना वैक्सीन के नौ महीने पूरे होना वाला सर्टिफिकेट का होना अनिवार्य है। बिना नौ महीने पूरे करने वालों को यह डोज नहीं लगाई जाएगी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *