मुंबई में कोरोना का बम,एक दिन में 15166 मामले

नई दिल्ली: कोरोना संक्रमण देश भर में अब खतरे की घंटी बन गया है। संक्रमण की रफ्तार भी तेजी से बढ़ रही है। नए संक्रमितों का आंकड़ा रोजाना ऊपर कि ओर बढ़ रहा है। ओमिक्रॉन मरीजों की संख्या भी लगभग दो हजार हो गई है। संक्रमण की रफ्तार इतनी तेज है कि मामले एक सप्ताह मे ही छह गुना बढ़ गए। इधर खतरे को देखते हुए राज्य सरकारों ने एहतियातन कदम उठाने शुरू कर दिए हैं।

बिहार, दिल्ली, राजस्थान समेत कई राज्यों में जहां नए दिशानिर्देश जारी कर दिए गए हैं वहीं महाराष्ट्र में भी आज नई गाइडलाइंस जारी होने की आशंका भी है। महाराष्ट्र में आज 26,538 नए मामले सामने आए, 8 मौतें हुईं और 5,331 मरीज ठीक हुए। सक्रिय मामले बढ़कर 87,505 हो गए हैं। राज्य के ओमिक्रॉन मामले की संख्या 797 पहुंच गई जिनमें से 330 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं

गुजरात –ओमिक्रॉन के 16 रोगियों को अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई, जिससे ओमिक्रॉन संक्रमण से उबरने वालों की कुल संख्या 112 हो गई। अकेले अहमदाबाद शहर में 50 नए मामलों में से 34 का योगदान था, जिससे ओमिक्रॉन संक्रमण की संख्या बढ़कर 93 हो गई।

। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *