नया साल देश के लिए एकल और सुरक्षा कवच लेकर आया है जिसके चलते आज देश में सोमवार 3 जनवरी से 15-18 साल किशोर-किशोरियों के लिए टीकाकरण अभियान की शुरुआत हो गई है। जिस अभियान में किशोर किशोरियों केन्द्रो पर अधिक संख्या में वैक्सीन लगवाने पहुँच रहे हैं। वहीं कोविन पोर्टल के डाटा की बात करते तो,अब तक सात लाख से अधिक किशोर-किशोरियों ने पंजीकरण करवाया है। दूसरी तरफ कोराना संक्रमण में तेजी को देखते हुए किशोर-किशोरियों को इसके खतरे से बचाने के लिए टीकाकरण को लेकर सरकार ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को अलग-अलग टीका केंद्र बनाने के आदेश भी दिए हैं।
दिल्ली में-आज सोमवार सुबह से ही राजधानी दिल्ली में 15-18 साल के किशोर-किशोरियों के लिए कोविड वैक्सीनेशन की शुरुआत हो चुकी है जिसके तहत दिल्ली के डॉक्टर राममनोहर लोहिया (RML)अस्पताल में बढ़ चढ़ कर वैक्सीनेशन किया जा रहा है।
बिहार सीएम के जनता दरबार में पहुंचा कोरोना –प्रदेश सीएम नितीश कुमार के ‘जनता दरबार’ में शामिल होने के लिए पटना आए छह लोगों पॉजिटिव पाए गए हैं। दूसरी तरफ राजस्थान में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कोटा में 15-18 साल के बीच के बच्चों के लिए वैक्सीनेशन कार्यक्रम की शुरुआत हुई है।
चंडीगढ़ में 15 से 18 साल का वैक्सीनेशन शुरू –आज 3 जनवरी सोमवार से चंडीगढ़ में भी 15 से 18 साल के किशोर-किशोरियों का टीकाकरण शुरू हुआ है जहाँ लोग सुरक्षा कवच देने के लिए किशोर-किशोरियों में खास उत्साह नजर आ रहा है। इस टीकाकरण में चंडीगढ़ में तैयार किए गए सेंटर्स में 10 टीकाकरण केंद्र पर वेक्सीनेटर और डॉक्टर से पहले किशोर-किशोरी पहुंच गए हैं। सभी में टीककरण को लेकर जल्दी है उत्साह है। जीएमएसएच 16 में 9 बजकर 5 मिनट पर नयागांव की ऋषिता को टीका लगाया गया। टीका लगवाने के बाद वह बेहद खुश नजर आईं। उनका कहना है कि कोरोना से बचाव के लिए अब उन्हें सुरक्षा कवच मिल चूका है।
देश में ओमीक्रॉन-देश में ओमिक्रोन के कुल 1700 मामले हो गए हैं वहीं 510 मरीजों के साथ महाराष्ट्र टॉप पर बना हुआ है। जबकि दिल्ली की बात करें तो यहां कुल 361 मरीज हैं।कोविन पोर्टल के डाटा के अनुसार अब तक सात लाख से अधिक बच्चों ने पंजीकरण करवा लिया है। उधर कोराना संक्रमण में तेजी को देखते हुए युवाओं को इसके खतरे से बचाने के लिए टीकाकरण को लेकर सरकार ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को 15 से 18 वर्ष के किशोरों के लिए टीका लगाने के लिए केंद्र बनाने के आदेश दिए हैं।

