दुनिया में तेजी से फैल रहा है कोरोना का नया रूप ‘डेल्टा’

कोविड-19 का नया स्वरूप डेल्टा विश्व भर में तेजी से फैल रहा है। यह अभी तक विश्व के 104 देशों तक पहुंच गया है, जल्द ही पूरी दुनिया में यह डेल्टा स्वरूप कोरोना के सबसे हावी स्वरूप के रूप में उभर कर सामने आएगा।

विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रमुख टेड्रोस अदहानोम गेब्रेएस ने इस बारे में आगाह करते हुए कहा कि विश्व भर में डब्ल्यूएचओ के छह क्षेत्रों में से एक को छोड़कर अन्य सभी में मामले बढ़े हैं।

10 सप्ताह तक मामलों में कमी आने के बाद इस तरह मामले बढ़ने से चिंता बढ़ गई है।
जहां टीका कम, वहां स्थिति और भी बदतर
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के महानिदेशक ने कहा, आज मेरा संदेश यह है कि हम एक बिगड़ती सार्वजनिक स्वास्थ्य आपात स्थिति का सामना कर रहे हैं जो आगे चलकर जीवन, आजीविका और वैश्विक आर्थिक सुधार के लिए खतरा बन सकती हैं।

यह उन स्थानों के लिए और भी बदतर है, जहां टीके कम हैं और संक्रमण का कहर अब भी जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *