आज सीएम धामी पहुँचे चमोली,350.98 लाख की योजनाओं का किया शिलान्यास

चमौली : उत्तराखंड सीएम पुष्कर सिंह धामी आज शनिवार को चमोली जिले पहुंचे हैं। जहाँ उन्होंने घाट क्षेत्र में बाढ़ सुरक्षा कार्यों का शिलान्यास किया है। चमोली में आज मुख्यमंत्री धामी ने 350.98 लाख की योजनाओं का शिलान्यास किया। इतना ही नहीं, इससे पहले ईको टास्क फोर्स ने सीएम को मां नंदा का चित्र भेंट कर उनका स्वागत किया है।

आपको बतादें कि यहां से वह मुख्य बाजार नंदानगर पहुंचेगे, और यहां वह भाजपा की विजय संकल्प रैली में प्रतिभाग करेंगे। जिसके बाद वह टिहरी के लिए रवाना हो जाएंगे। उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा गढ़वाल और कुमाऊं मंडल में विजय संकल्प यात्रा का आयोजन करने जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *