ओमिक्रॉन ने 17 नए राज्यों में पकड़ी रफ़्तार,अब मरीज़ों की संख्या 415

नई दिल्ली : कोरोना का नया वेरिएंट ओमिक्रॉन देश में रफ़्तार तेज़ कर रहा है। ओमिक्रॉन अब तक 17 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों में फैल चुका है। देश में अब तक कुल 415 मरीज मिल चुके हैं। महाराष्ट्र 108 संक्रमितों के साथ पहले स्थान पर है वहीं दूसरे स्थान पर दिल्ली है जहां कुल 79 मरीज हैं। गुजरात(43), तेलंगाना(38), केरल(37), तमिलनाडु(34), कर्नाटक(31),राजस्थान(22), ओडिशा(4), हरियाणा(4), प. बंगाल(3), जम्मी-कश्मीर(3), उत्तर प्रदेश(2) चंडीगढ़(1), लद्दाख(1), उत्तराखंड में (1)मामले हैं,भारत में बीते 24 घंटे में कोरोना के 7,189 नए मामले सामने आए हैं और 387 लोगों की मौत हो गई। वहीं इस दौरान 7,286 लोग स्वस्थ भी हो गए।


आपको बतादें कि,ब्रिटेन में कोरोना का कहर लगातार जारी है। यहां बीते 24 घंटे में कोरोना के 1 लाख 20 हजार मामले सामने आए हैं। 16 दिसंबर के आंकड़े के मुताबिक लंदन में रहने वाले 20 में से एक व्यक्ति संक्रमित था।कोरोना का नया वैरिएंट ओमिक्रॉन देश में तेजी से पैर पसारने लगा है। ओमिक्रॉन अब तक 17 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों में फैल चुका है। देश में अब तक कुल 415 मरीज मिल चुके हैं।

महाराष्ट्र 108 संक्रमितों के साथ पहले स्थान पर है वहीं दूसरे स्थान पर दिल्ली है जहां कुल 79 मरीज हैं। गुजरात(43), तेलंगाना(38), केरल(37), तमिलनाडु(34), कर्नाटक(31),राजस्थान(22), ओडिशा(4), हरियाणा(4), प. बंगाल(3), जम्मी-कश्मीर(3), उत्तर प्रदेश(2) चंडीगढ़(1), लद्दाख(1), उत्तराखंड में (1)मामले हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *