राहुल ने हरिद्वार में हर की पैड़ी माँ गंगा की आरती की,बोले-कांग्रेस की सरकार जनता की सरकार

आज हरिद्वार में राहुल गांधी ने भगत सिंह चौक स्थित जवाहर लाल नेहरू नेशनल यूथ सेंटर में वर्चुअल रैली में शामिल होने के बाद उन्होंने हरकी पैड़ी में गंगा की आरती की। इससे पहले ही राहुल गांधी ने  ऊधम सिंह नगर जिले के किच्छा स्थित मंडी परिसर में कांग्रेस पार्टी की ओर से जनसभा का आयोजन में हिस्सा लिया था। 

सुबह 11 बजे से होने वाली जनसभा राहुल गांधी के दो घंटे देर से शुरू की। उनकी सभा आज दोपहर एक बजे से शुरू हुई. राहुल गांधी से पहले कांग्रेस पार्टी के सभी प्रत्याशियों ने बारी-बारी से जनता के समक्ष संबोधन किया। यहां राहुल गांधी ने अपने संबोधन में उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनाने के लिए प्रदेश की जनता से पार्टनरशिप की बात कही।आज राहुल ने हरिद्वार में चुनाव प्रचार में जनता से चार वादे किए। यह अपना संबोधन पूरा करने के बाद राहुल गांधी हर की पैड़ी गए। जहां उन्होंने गंगा आरती की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *