लखनऊ की विशेष एएनआई कोर्ट ने कासगंज में हुए चंदन गुप्ता हत्याकांड में छह साल बाद फैसला सुनाया है। कोर्ट ने 28 आरोपियों को दोषी करार दिया है जबकि दो को सबूतों के अभाव में बरी कर दिया है। बता दें कि 26 जनवरी 2018 को कासगंज में तिरंगा यात्रा के दौरान अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता चंदन गुप्ता की गोली मारकर हत्या की गई थी और इलाके में हिंसा फैल गई थी। यूपी में कानून व्यवस्था पर भी सवाल उठे थे। सलीम नाम के युवक को मुख्य आरोपी बनाया गया था। वहीं करीब 20 लोगों को नामजद किया गया था। चंदन एक सामाजिक संस्था चलाता था। उसके पिता सुशील गुप्ता कासगंज के एक अस्पताल में कंपाउंडर के रूप में काम करते थे। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 49 लोगों को गिरफ्तार किया था। बृहस्पतिवार को एनआईए कोर्ट ने छह साल बाद फैसला सुना दिया।
Related Posts
नेपाल के पीएम वाराणसी पहुँचे,मंदिरों के किए दर्शन,जानिए आगे का पूरा शेड्यूल
वाराणसी : आज रविवार सभा नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा अपने दल के साथ यूपी के वाराणसी पहुंचे है। दिल्ली से वो एक…
सीएम योगी ने मंत्रियों-विधायकों के साथ देखी “द केरल स्टोरी”
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज शुक्रवार को लोकभवन में चर्चित फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ कई दिग्गज नेताओं और मीडिया सदस्यों के…
यूपी में कल शनिवार से रात्रि 11 से सुबह 5 बजे तक कर्फ्यू होगा लागू,जानिए क्या रहेगा खुला और क्या बंद
लखनऊ: देश में कोरोना के खतरे के बाद अब ओमीक्रॉन ने लोगों को दहशत में दाल दिया है। इस संक्रमण…

