अब अस्पतालों में नहीं होगी इन दवाओं की कमी,जारी हुए निर्देश 

लखनऊ : लखनऊ : यूपी के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने आदेश दिए हैं कि अब प्रदेश में अस्पतालों में दिल, शुगर और ब्लड प्रेशर की दवाएं हर अनिवार्य रूप से रखी जाएं। उन्होंने राज्य के सीएमओ व सीएमएस को निर्देश दिए कि वे खुद स्टोर की जांच करें और दवाओं की उपलब्धता देखे। दवाओं की कमी पर तत्काल उप्र. मेडिकल सप्लाई कॉरपोरेशन और विभागीय अफसरों को रिपोर्ट भेजें। वे बृहस्पतिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से सभी सीएमओ एवं सीएमएस के साथ दवाओं की उपलब्धता की समीक्षा कर रहे थे।
 सर्दी में दिल, शुगर एवं बीपी की समस्या बढ़ जाती है। ऐसे में दवाओं की कमी न होने पाए। अस्पताल आने वाले मरीजों को 15 दिन या इससे अधिक दिन की दवा उलब्ध कराएं। उन्होंने वायरल, डेंगू, चिकनगुनिया समेत दूसरे बुखारों से निपटने के लिए डॉक्टर व पैरामेडिकल स्टाफ  की टीमों को 24 घंटे मुस्तैद रहने को कहा। ओपीडी व भर्ती मरीजों को अस्पताल से ही दवाएं उपलब्ध कराएं। उन्होंने कहा बुखार की दवाओं की भी पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *