यूपी बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी रोहनिया वाराणसी पहुंचे

बीजेपी नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी दो दिवसीय वाराणसी पहुंचे हैं। भूपेंद्र चौधरी ने काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन किए। साथ ही कॉरिडोर में भी घूमे।  प्रदेश अध्यक्ष की कमान संभालने के बाद ये उनका पहला दौरा है। भूपेंद्र चौधरी दोपहर करीब डेढ़ बजे रोहनिया स्थित भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालय पहुंचे, जहां उनका भव्य स्वागत हुआ। 

काशी आगमन पर कार्यकर्ताओं ने एयरपोर्ट से लेकर सर्किट हाउस तक जोरदार स्वागत किया। भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं द्वारा ढोल नगाडे़ और पुष्पवर्षा के साथ उनका भव्य स्वागत हुआ है। लोकसभा चुनाव 2024 में मिशन 80 को पूरा करने के लिए भाजपा ने प्रदेश सरकार के पंचायती राज मंत्री और पश्चिमी यूपी के बड़े जाट नेता भूपेंद्र सिंह चौधरी को पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया। चौधरी की नियुक्ति से ना केवल पार्टी ने जाट वोट बैंक को साधा है बल्कि लगातार दूसरी बार पिछड़े वर्ग से प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त कर पश्चिम से पूर्वांचल तक पिछड़े और अति पिछड़े वोट बैंक को भी साधे रखने की कोशिश की है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *