लखनऊ की विशेष एएनआई कोर्ट ने कासगंज में हुए चंदन गुप्ता हत्याकांड में छह साल बाद फैसला सुनाया है। कोर्ट ने 28 आरोपियों को दोषी करार दिया है जबकि दो को सबूतों के अभाव में बरी कर दिया है। बता दें कि 26 जनवरी 2018 को कासगंज में तिरंगा यात्रा के दौरान अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता चंदन गुप्ता की गोली मारकर हत्या की गई थी और इलाके में हिंसा फैल गई थी। यूपी में कानून व्यवस्था पर भी सवाल उठे थे। सलीम नाम के युवक को मुख्य आरोपी बनाया गया था। वहीं करीब 20 लोगों को नामजद किया गया था। चंदन एक सामाजिक संस्था चलाता था। उसके पिता सुशील गुप्ता कासगंज के एक अस्पताल में कंपाउंडर के रूप में काम करते थे। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 49 लोगों को गिरफ्तार किया था। बृहस्पतिवार को एनआईए कोर्ट ने छह साल बाद फैसला सुना दिया।
Related Posts
गर्भगृह में जाने से पहले सरयू में स्नान करेंगे पीएम मोदी, पैदल जाएंगे राम मंदिर
अयोध्या : अयोध्या मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा से पहले तैयारियां ज़ोरों पर हैं. इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11…
दो साल बाद जेल से आज़म खान को मिली रिहाई,काफिले संग रामपुर के लिए रवाना
गौरतलब है कि सपा वरिष्ठ नेता आज़म खान पिछले दो साल से सीतापुर जेल में जमीनी मामले पर सज़ा काट रहे…
महाकुम्भ में हेलीकॉप्टर से साधु-संतों और श्रद्धालुओं पर हुई पुष्प वर्षा
मौनी अमावस्या पर स्नान के बाद स्वामी कैलाशानंद गिरि महाराज ने कहा कि ‘मैं सीएम योगी आदित्यनाथ और पीएम मोदी…

