निकाय चुनाव के नामांकन शुरू, पूरा शेड्यूल यहां 

नगर निकाय चुनाव के प्रथम चरण के मतदान के लिए आज मंगलवार से नामांकन शुरू हो गया है। मेयर पद के प्रत्याशी एडीएम प्रशासन कोर्ट में नामांकन कर सकते हैं। नगर निगम के पार्षद, नगर पंचायत अध्यक्ष और उसके सभासद पद के प्रत्याशी जोन के अलग-अलग कार्यालयों में नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। आज से शुरू होकर ये नामांकन प्रक्रिया 17 अप्रैल तक जारी रहेगी। कार्य दिवसों में सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक नामांकन कराए जा सकेंगे। 

किसी प्रमुख राजनीतिक दल ने अभी तक पत्ते नहीं खोले हैं। प्रत्याशियों के नामों का एलान नहीं हुआ है।अधिसूचना के मुताबिक, प्रत्याशी जमानत की धनराशि ट्रेजरी चालान से बैंक या फिर कोषागार में जमा करेंगे। कोई भी प्रत्याशी एक निर्वाचन क्षेत्र के लिए चार नामांकन भर सकता है। लेकिन, जमानत राशि एक बार ही जमा करनी है। प्रत्याशियों के साथ प्रस्तावक, निर्वाचक अभिकर्ता, एक सहयोगी समेत तीन लोगों को नामांकन कक्ष तक जाने की इजाजत है। नामांकन पत्र में दर्ज ब्योरा रोजाना देर शाम तक राज्य निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर अपलोड होगी। नगर पंचायत सदस्य के लिए न्यूनतम उम्र सीमा 21 वर्ष तय है।

शेड्यूल –

  • नामांकन पत्र जमा करना 11 से 17 अप्रैल समय सुबह 11 से 3 बजे तक
  • नामांकन पत्रों की जांच 18 अप्रैल सुबह 11 से कार्य की समाप्ति तक
  • चुनाव चिह्न आवंटन 21 अप्रैल (सुबह 11 से कार्य की समाप्ति तक)
  • मतदान 04 मई (सुबह 7 से शाम 6 बजे तक तक)
  • नाम वापसी 20 अप्रैल 
  • मतगणना 13 मई 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *