हैदराबाद : भारतीय किसान यूनियन की मांगों को सरकार ने पूरा तो कर दिया है लेकिन किसान यूनियन के नेता और कृषि कानूनों के खिलाफ किसान आंदोलन कर रहे राकेश टिकैत आज (गुरुवार) को हैदराबाद में थे। जहां एक जनसभा को संबोधित करने वक्त उन्होंने बोला असदुद्दीन ओवैसी पर हमला बोला। ओवैसी को भाजपा का मददगार बताते-बताते टिकैत उन्हें बेलगाम सांड तक बोल गए।
आज टिकैत ने ये भी कहा कि,आपके यहां का एक बेलगाम सांड छोड़ दिया गया है, वो भाजपा की मदद कर रहा है। उसे अपने यहां बांध कर रखो, तेलंगाना और हैदराबाद से बाहर मत जाने दो। उन्होंने आगे कहा कि वह बोलता कुछ और है और उसका मकसद कुछ और है।
राकेश टिकैत ने ये भी कहा कि ‘ए’ और ‘बी’ टीम हैं। बता दें कि केंद्र सरकार ने एक साल से अधिक समय से चल रहे किसानों के आंदोलन के बाद तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने का फैसला किया है। इसे लेकर आगामी शीतकालीन सत्र में विधेयक पेश किया जाएगा। लेकिन टिकैत ने अभी आंदोलन खत्म नहीं करेंगें ऐसा ऐलान किया है।

