सभी राज्यों में कोरोना संक्रमण का कहर कम हैं इसी कड़ी में अगर बात करें उत्तराखंड में बीते 24 घंटे की तो पिछले एक दिन में यहाँ आठ नए कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जिसके अलावा एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है। 31 मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया। सक्रिय मरीजों की संख्या घटकर 157 है। लेकिन बीते दिन बुधवार को प्रदेश में 180 एक्टिव केस थे।
स्वास्थ्य विभाग ने खबर जारी की है जिसके मुताबिक़, आज गुरुवार को 6928 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। नौ जिलों बागेश्वर,चमोली, चंपावत, नैनीताल, पौड़ी, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, टिहरी और उत्तरकाशी में एक भी संक्रमित मरीज नहीं मिला है। वहीं, देहरादून में पांच, अल्मोड़, हरिद्वार व ऊधमसिंह नगर में एक-एक संक्रमित मरीज मिला है। कुल संक्रमितों की संख्या 344156 हो गई है। इनमें से 330432 लोग ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के चलते अब तक कुल 7407 लोगों की जान जा चुकी है

