कलियर पुलिस ने बिना वीजा और पासपोर्ट कलियर में रहने वाले एक बांग्लादेशी को गिरफ्तार किया है। बांग्लादेशी दो दिन पूर्वी कलियर में आया और पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। बांग्लादेशी से गहनता से पूछताछ की। कलियर में चल रहे उर्स को लेकर पुलिस और खुफिया विभाग पूरी तरह से अलर्ट पर है। पुलिस और खुफिया विभाग की तरफ से संदिग्धों पर नजर रखी जा रही है।
रात पुलिस और खुफिया विभाग ने एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर बातचीत की है। उसने पहले खुद को गुजरात से बताया और शेख अब्दुल अजीज उम्र लगभग 48 वर्ष निवासी ग्राम मोनी, पोस्ट/ जिला बागेरहाट डिविजन खुलना, बांग्लादेश है।वह बिना वीजा और पासपोर्ट के वर्ष 2012 में गुजरात से आया था और मजदूरी करता था। उससे गहनता से पूछताछ की जा रही है।

