कोरोना की वापसी : भारत में अलर्ट जारी,डेल्टा से भी खतरनाक है यह वैरिएंट

बीते वर्ष जो वैश्विक महामारी कोरोना ने तबाही मचाई उससे सभी वाकिफ है। इस संक्रमण ने अचानक ही लाखों लोगों को अपना निबाला बनाया। स्वस्थ्य सेवाएं चरमरा गयीं . जहाँ पिछले कुछ समय से लोगों में राहत आई और  ज़िंदगियाँ अपनी पटरी पर उतरीं हैं वहीँ अब फिर से कोरोना के नए वैरिएंट ने दुनिया में दस्तक दे दी है, यह नया ‘बी.1.1.529’ वैरिएंट दक्षिण अफ्रीका और बोत्सवाना में पाया गया है। वैज्ञानिकों का इस विषय पर कहना है कि म्यूटेशन के मामले में इस नए वैरिएंट ने अब तक के सामने आए सभी वैरिएंट को पीछे छोड़ दिया है। यह नया संक्रमण डेल्टा से भी अधिक खतरे वाला है। और ये बहुत ही चिंताजनक है। कोरोना के नए वैरिएंट ‘बी.1.1.529’ के अबतक के 26 मामले सामने आए हैं और यह तीन देशों बोत्सवाना, दक्षिण अफ्रीका और हांगकांग में तेज़ी से फैल रहा है।  वैज्ञानिकों ने कहा है कि इस नए वैरिएंट में अब तक 32 म्यूटेशन देखने को मिले हैं। यह अन्य वैरिएंट में हुए म्यूटेशन से कहीं ज्यादा है। इसलिए इसे काफी खतरनाक और संक्रामक बताया जा रहा है। 


ब्रिटेन ने इसके चलते छह देशों की यात्रा पर लगाईं रोक –
कोरोना संक्रमण के काबू में होने के बाद धीरे-धीरे सभी देशों ने अपने देश में बाहरी आवाजाही खोली थी लेकिन इस खबर ने फिर से सभी को दहशत में दाल दिया है और अब  दक्षिण अफ्रीका, हांगकांग और बोत्सवाना में छह दक्षिण एशियाई देशों की यात्रा को अस्थाई तौर पर निलंबित कर दिया गया है। कोरोना के इस नए वैरिएंट के संक्रमण का अंदाजा सिर्फ इस बार से लगाया जा सकता है कि भारत ने भी इसको लेकर अलर्ट जारी कर दिया है। भारत सरकार की ओर से सभी राज्यों को निर्देश जारी किए गए हैं कि दक्षिण अफ्रीका, हांगकांग और बोत्सवाना से आने वाले सभी यात्रियों की कड़ी जांच व परीक्षण किया जाए। इसको लेकर केंद्रीय राज्य सचिव राजेश भूषण ने सभी राज्यों व केंद्र शासित प्रदेश के मुख्य सचिवों को पत्र लिखा है। आज इस पर बैठक भी बुलाई गई है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *