इस बार रिकाॅर्ड तोड़ भीषण गर्मी से हाल बेहाल है, लेकिन अब समुद्र तट और आकाश गंगा से मानसून को लेकर दृष्टिगत शुभ संकेत मिल रहे हैं। मौसम वैज्ञानिकों ने कहा है कि ला-नीनो के कारण ही इस बार भीषण गर्मी और लू का प्रकोप रहा। इस बार रिकॉर्ड तोड़ भीषण गर्मी ने जीना मुहाल कर दिया, लेकिन अब समुद्र तट और आकाश गंगा से मानसून के दृष्टिगत शुभ संकेत मिल रहे हैं। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि ला-नीनो के कारण ही इस बार भीषण गर्मी और लू का प्रकोप रहा। यही ला-नीनो बेहतर मानसून का भी सबब बनने जा रहा है। बीते दिनों आई आंधी ने ला-नीनो के आगमन का इशारा कर भी दिया था। मानसून के 25 जून के आसपास आने की संभावना थी, लेकिन मध्यम रफ्तार के कारण जुलाई के शुरुआत में आने के आसार हैं। इंद्रदेव के कार्यक्षेत्र में बाधा उत्पन्न नहीं होगी। अच्छी बारिश से किसानों के चेहरे भी खिल जाएंगे।
हवाओं संग जल्द दस्तक देगा मानसून,मिलेगी राहत

