साल का आखिरी चंद्रग्रहण कल,जानिए समय और राशियों पर प्रभाव 

कल यानी की मंगलवार 8 नवंबर 2022 को साल का आखिरी चंद्रग्रहण पड़ने जा रहा है। आपको बतादें कि कार्तिक पूर्णिमा पर साल 2022 का आखिरी चंद्र ग्रहण लगने वाला है। यह साल का दूसरा चंद्रग्रहण है। भारत में चंद्र ग्रहण दिखने के कारण इसका सूतक काल लगेगा। देश में सबसे पहले अरूणाचल प्रदेश में पूर्ण चंद्र ग्रहण देखने को मिलेगा। देश की पूर्वोत्तर राज्यों में पूर्ण चंद्र ग्रहण लेकिन अन्य स्थानों पर ये चंद्रग्रहण आंशिक बताया जा रहा है।  08 नवंबर को शाम के समय जैसे ही चंद्रोदय होगा उसी समय चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई देगा। 
आपको बतादें कि यह चंद्र ग्रहण शाम 6 बजकर 19 मिनट पर समाप्त हो जाएगा। कल मंगलवार 08 नवंबर, को देश-दुनिया में साल 2022 का आखिरी ग्रहण देखने का नाज़ारा देखने को मेलगा। यह ग्रहण पूर्ण चंद्रग्रहण  बताया जा रहा है। 15 दिनों के अंतराल पर यह दूसरा ग्रहण होगा इसके पहले बीते 25 अक्टूबर को साल का आखिरी सूर्य ग्रहण लगा था। भारत में इस चंद्र ग्रहण को देखा जा सकेगा जिसके कारण ग्रहण का सूतक काल मान्य होगा। चंद्रग्रहण में सूतक काल ग्रहण के शुरू होने से 9 घंटे पहले लगेगा। भारत में पूर्वोत्तर राज्यों में पूर्ण चंद्र ग्रहण दिखेगा। भारत के अलावा 08 नवंबर को लगने वाला चंद्रग्रहण अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, एशिया और पेसिफिक में दिखाई देगा। भारत में यह चंद्रग्रहण शाम होते ही दिखाई देने लगेगा आइए जानते हैं इसका समय- 

चंद्र ग्रहण की तिथि: 08 नवंबर, मंगलवार 2022
चंद्रग्रहण का समय : शाम 04 बजकर 23 मिनट से 06 बजकर 19 मिनट तक
चंद्रोदय का समय- 08 नवंबर शाम 5 बजकर 28 मिनट पर

08 नवंबर को सुबह 6 बजकर 39 मिनट से सूतक काल आरंभ हो जाएगा जो ग्रहण की समाप्ति के साथ खत्म हो जाएगा।

राशियों पर चंद्रग्रहण का प्रभाव –

मेष- आपके लिए यह ग्रहण अशुभ और हानि पहुंचाने वाला रहेगा। सतर्क रहने की जरूरत है। 

वृष-वर्ष राशि वाले जातकों के लिए ये चंद्र ग्रहण अच्छा नहीं रहेगा। धन हानि और मेहनत ज्यादा करनी पड़ सकती है।

मिथुन-आपके लिए यह चंद्र ग्रहण अच्छा रह सकता है। शुभ फल और करियर-कारोबार में अच्छा फायदा  दे सकता है।
कर्क- कार्यों में सफलताएं प्राप्ति होंगी। मेहनत का अच्छा फल मिलेगा।

सिंह- आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है। नौकरी में अच्छे पद की प्राप्ति हो सकती है।

कन्या- इस चंद्र ग्रहण के कारण  कन्या राशि वालों को कष्ट सहने पड़ सकते हैं।

तुला- परेशानियां मिल सकती सकती है ,धन हानि होने से आपके काम बिगड़ सकते हैं। संभलकर चलें।

वृश्चिक- आपको  धैर्य बनाएं रखना होगा नहीं तो यह ग्रहण आपको काफी नुकसान देने वाला हो सकता है। सावधानी बरतें।

धनु- आपको सेहत संबंधी कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। संभल कर रहे। 

मकर- इस राशि के जातकों को धन की हानि, मुकदमों में हार का सामना करना पड़ सकता है।

कुंभ- इस राशि के जातकों को लाभ और सौभाग्य में वृद्धि के योग हैं।

मीन- ज्यादा नुकसान होने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *