गर्मी का सब्जियों पर असर, हरी मिर्च 100 रुपये किलो, धनिया 200 के पार

बरेली में भीषण गर्मी की मार अब सब्जियों की कीमतों पर दिखाई दे रहा है। इस कारण 10 दिन में कई सब्जियों के दाम बढे हैं। मंडी में व्यापारियों ने कहा है कि गर्मी के कारण सब्जियों का उत्पादन कम हो गया है। सब्जियों के पौधे भी झुलस रहे हैं।

लोगों को खरीद के लिए सोचना पड़ रहा है। धनिया, प्याज, टमाटर, खीरा, तुरई, लौकी के दाम दोगुने से ज्यादा हो गए हैं। इस समय हरा धनिया 200-230 और मिर्च 80-100 रुपये किलो मिल रही है। डेलापीर मंडी के फ्रूट एंड वेजिटेबल एसोसिएशन के अध्यक्ष शुजा उर रहमान के मुताबिक भीषण गर्मी से सब्जियों का उत्पादन काफी प्रभावित हुआ है। किसानों को हर दिन सिंचाई करनी पड़ रही है।  लौकी, तुरई, भिंडी, टमाटर, धनिया, पालक, गोभी, अरबी के पत्ते, मिर्च, खीरा आदि बेलदार फसलें हर दिन पानी मिलने पर भी झुलस रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *