सर्वाइकल कैंसर के खिलाफ बनीं वैक्सीन,कल होगी लॉन्च 

नई दिल्ली: सर्वाइकल कैंसर के खिलाफ भारत को पहली स्वदेशी वैक्सनी मिलने वाली है। सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया और बायोटेक्नोलॉजी विभाग की ओर से एक सितंबर यानी कल देश का पहली स्वदेशी वैक्सीन लॉन्च की जाएगी। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, स्वदेशी रूप से विकसित भारत की पहली क्वाड्रिवेलेंट ह्यूमन पैपिलोमावायरस वैक्सीन लॉन्च की जाएगी।केंद्रीय राज्य मंत्री करेंगे लॉन्च-
जानकारी के मुताबिक, केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी जितेंद्र सिंह गुरुवार को वैक्सीन लॉन्च करेंगे। नेशनल टेक्निकल एडवाइजरी ग्रुप ऑन इम्यूनाइजेशन के कोविड वर्किंग ग्रुप के चेयरपर्सन डॉ एन के अरोड़ा ने कहा कि मेड-इन-इंडिया वैक्सीन लॉन्च करना एक रोमांचक अनुभव है। हमारी बेटियां इस बहुप्रतीक्षित टीके को प्राप्त करने में सक्षम होंगी। ये टीके सिर्फ लड़कियों को दिए जाएंगे, लेकिन बाद में इसे लड़कों को भी लगाया जाएगा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *