भारतीय शेयर बाजार में आज बुधवार को वैश्विक बाजार में बढ़त दिखाई दी है। इस दौरान प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी अपने नए उच्च स्तर पर पहुंच गए। अमेरिकी खुदरा बिक्री के नरम डेटा ने फेडरल रिजर्व की तरफ से शुरुआती दर में कटौती की उम्मीदों को मजबूत किया।
बुधवार को शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 173.32 अंकों की बढ़त के साथ 77,457.33 पर पहुंच गया। दूसरी तरफ से एनएसई निफ्टी 21.35 (0.09%) अंक मजबूत होकर 23,579.25 पर पहुंच गया। 13 प्रमुख क्षेत्रों में से 12 में तेजी दर्ज की गई। निफ्टी 50 के 50 कंपनियों में से 46 में बढ़ोतरी दिखी है। आईसीआईसीआई बैंक, जेएसडब्ल्यू स्टील, एक्सिस बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, इंफोसिस, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और एचडीएफसी बैंक के शेयरों में सबसे अधिक बढ़त दिखी। दूसरी ओर, टाइटन, एनटीपीसी, पावर ग्रिड और बजाज फाइनेंस के शेयरों में नरमी आई।

