पंतनगर में जंगल की आग से झुलसे वनकर्मी, एम्स दिल्ली भेजा, बाकी किए गए एयरलिफ्ट

बृहस्पतिवार को अल्मोड़ा के बिनसर अभयारण्य में भीषण आग से चार कार्मिकों की दर्दनाक मौत हुई है। चार लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं। सभी घायलों को हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती किया गया। वहीं, घायलों की हालत गंभीर देखते हुए सीएम धामी ने उनको एम्स दिल्ली एयरलिफ्ट करने के निर्देश दिए थे। सीएम के निर्देश के बाद आज शुक्रवार को गंभीर रूप से झुलसे कृष्ण कुमार (44) और पीआरडी जवान कुंदन सिंह को एयरलिफ्ट करके दिल्ली एम्स भेजा गया है।कृष्ण कुमार फायर वाचर निवासी भेटुली अल्मोड़ा 82 प्रतिशत जले हैं। इनकी स्थिति चिंंताजनक बनी हुई है। उधर कैलाश भट्ट उम्र (45) दैनिक श्रमिक निवासी घनेली अल्मोड़ा 42% प्रतिशत, कुंदन सिंह (42) पीआरडी जवान निवासी खाखरी 40% जबकि भगवत सिंह (36) चालक निवासी भेटुली आयरपानी 50% प्रतिशत जले हैं।  घायलों को देखने के लिए वन विभाग के उच्च अधिकारी के साथ-साथ डीएम नैनीताल वंदना सिंह भी अस्पताल पहुंचीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *