उत्तराखंड पीसीएस-2024 मुख्य परीक्षा के लिए शुल्क जमा कराने की प्रक्रिया सात सितंबर से शुरू हो गई। आयोग ने इसका नोटिफिकेशन जारी हुआ है। आयोग सचिव गिरधारी सिंह रावत के अनुसार, 182 पदों के सापेक्षक 14 जुलाई को पीसीएस प्री परीक्षा हुई थी, जिसका परिणाम 28 अगस्त को जारी किया गया था। प्री परीक्षा में सफल हुए अभ्यर्थियों के लिए अब सात सितंबर से 21 सितंबर तक शुल्क जमा करने का मौका है। मुख्य परीक्षा हरिद्वार और हल्द्वानी में कराई जाएगी। केंद्र का विकल्प ऑनलाइन भरना होगा। मुख्य परीक्षा के बाद इंटरव्यू के लिए सफल अभ्यर्थियों की सूचना अलग से जारी की जाएगी। अभिलेख सत्यापन किया जाएगा।
पीसीएस मुख्य परीक्षा के लिए इस तारिख को करें शुल्क जमा, जारी किया नोटिफिकेशन

