आज शहीद स्थल पहुंचे पुष्कर सिंह धामी,शहीदों को दी श्रद्धांजलि

देहरादून : गौरतलब है कि पुष्कर सिंह धामी कल 23 मार्च दिन बुधवार को उत्तराखंड के 12 वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने वाले हैं। लेकिन उससे पहले पुष्कर सिंह धामी आज मंगलवार को वो शहीद स्मारक पहुंचे जहां उन्होंने राज्य आंदोलनकारियों को याद किया और शहीद स्मारक पर शहीद आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद वह अंबेडकर स्मारक एवं दीनदयाल स्मारक में माल्यार्पण भी किया। 
इसके अलावा पुष्कर सिंह धामी ने राज्य आंदोलन के शहीदों को याद करने शहीद स्थल पहुंचे सीएम धामी ने यहां श्रद्धांजलि देने के बाद सभी लोगों को आभार जताया।  मुख्यमंत्री को सभी लोगों ने  इस आयोजन में बधाइयां दी। आमजन से लेकर नेता और अफसर तक उन्हें  शुभकामनाएं देने पहुंचे। 

चारों धामों के तीर्थ पुरोहितों एवं हकहकूकधारियों ने पुष्कर सिंह धामी के मुख्यमंत्री चुने जाने पर उन्हें अनेकोनेक बधाइयां दीं। तीर्थ पुरोहितों ने कहा कि उनके कुशल नेतृत्व में कम समय में जो अहम निर्णय लिए गए वह ऐतिहासिक हैं। पुष्कर सिंह धामी को कमान सौंपे जाने पर पुरोहितों ने भाजपा केंन्द्रीय नेतृत्व का भी आभार जताया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *