जहां एक तरफ आज कल ईडी की छापेमारी कई बड़ी हस्तियों के घरो तक पहुँच गई है वहीँ अब मनोरंजन जगत की कुछ हस्तियां भी इसकी रडार पर आती दिख रही हैं इसे कड़ी में टीवी के मोस्ट कॉन्ट्रोवर्शियल शो बिग बॉस के घर में अपनी मौजूदगी से बड़े-बड़े स्टार्स की बैंड बजाने वाले शिव ठाकरे और अब्दु रोजिक से भी ईडी पूछताछ करेगी। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने हाल ही में जेल में बंद ड्रग माफिया अली असगर शिराजी से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में टेलीविजन अभिनेता और बिग बॉस उपविजेता शिव ठाकरे और अब्दु रोजिक को तलब किया था और उनसे पूछताछ की थी। गौरतलब है कि अली असगर शिराजी ने हसलर्स हॉस्पिटैलिटी प्राइवेट लिमिटेड नाम से कंपनी संचालित थी। कंपनी ने नार्को-फंडिंग के जरिए पैसा कमाया। और यह कंपनी कई अलग-अलग स्टार्ट-अप पर पैसा लगा रही थी। एक शिव ठाकरे का फूड एंड स्नैक रेस्ट्रॉन्ट ‘ठाकरे चाय एंड स्नैक्स’ के अलावा साथ ही अब्दु रोजिक का फास्ट फूड स्टार्टअप ‘बुर्गीर’ ब्रैंड भी शामिल है। ईडी ने बिग बॉस के प्रतियोगी अब्दु रोजिक को भी उसके सामने पेश होने के लिए बलाय और बुलाया। कंपनी ने नार्को-फंडिंग के जरिए पैसा कमाया था। खबरों की मानें तो जैसे ही शिव और अब्दु को नार्को बिजनेस में शिराजी के शामिल होने की बात पता लगी दोनों ने तुरंत उनसे अपना कॉन्ट्रैक्ट खत्म कर लिया।
ईडी की रडार पर ये दो फेमस सितारे भी, पढ़े नाम और क्या है मामला ?

