आपको शिल्पा शेट्टी और हॉलीवुड स्टार रिचर्ड गेरे का किसिंग का काफी सुर्ख़ियों में रहा मामला खूब चर्चाओं में रहा। वर्ष 2007 में एक कार्यक्रम के दौरान रिचर्ड गेरे ने शिल्पा शेट्टी को सार्वजनिक रूप से किस किया था। रिचर्ड के इस किस ने बवाल मचा दिया था। इस मामले में लोगों ने दोनों को जमकर आड़े हाथों भी लिया था। एक्ट्रेस के खिलाफ तमाम एफआईआर भी दर्ज हुईं थी और अश्लीलता के आरोप लगाए गए। मगर, शिल्पा शेट्टी को अब वर्षों पुराने इस मामले में रहत की सांस ले रही है।
क्यूंकि मुंबई की एक अदालत ने इस मामलें में कहा है कि इस मामले में शिल्पा शेट्टी के खिलाफ अश्लीलता का कोई सबूत नहीं है। कोर्ट ने यह भी कहा है कि एक्ट्रेस ने किस नहीं किया था, बल्कि उन्हें किस किया गया था। ऐसे में वह इसमें भागीदार नहीं थीं।ऐसे में एक महिला को आरोपी नहीं ठहराया जा सकता है। ऐसे मामलों में शिकायत न करने के लिए महिला पर मुकदमा नहीं चलाया जा सकता है।’फिलहाल एक्ट्रेस को राहत मिल गई है।

