देहरादून : प्रदेश की राजधानी में डोईवाला में खेड़ा सिद्ध मंदिर नुन्नावाला में हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन हुआ जहां कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने प्रतिभाग करते हुए राम धुन- श्री राम, जय राम, जय जय राम का उद्घोष किया। डॉ अग्रवाल ने कहा कि लंबे संघर्ष और इंतजार खत्म हुआ और आखिरकार अयोध्या में राम विराज गए हैं। मंदिर बनने का सपना साकार हुआ है। इस दौरान डॉ अग्रवाल ने मिष्ठान वितरित कर राम भक्तों पर पुष्पवर्षा की।
दून में कैबिनेट मंत्री ने किया हनुमान चालीसा का पाठ

