सरकार ने चारधाम यात्रा को लेकर बड़ा फैंसला लिया है। आगामी 15 जून से यात्रा खोले जाने की घोषणा की गई है।
पर्यटन व धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज ने देवस्थानम बोर्ड के अधिकारियों के साथ बैठक के बाद इसकी घोषणा की है।
उन्होंने बताया कि पहले चरण में सिर्फ स्थानीय लोगों को ही चारधाम यात्रा की इजाज़त होगी।
इसके लिए कोरोना के RT-PCR टेस्ट की नेगेटिव रिपोर्ट अनिवार्य की गई है। साथ ही जिन लोगों को कोरोना वैक्सीन की दोनों खुराक लग चुकी हैं वो भी यात्रा कर पाएंगे।

