अयोध्या : अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न हो चुकी है। 500 वर्षों से अधिक का इंतजार पूरा हो चुका है। रामलला राम मंदिर के गर्भगृह में विराजमान हुए हैं। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद भारत के कई खिलाड़ियों ने अपने विचार शेयर किए जिसमें राम प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूर्व ओपनर वीरेंद्र सहवाग और राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी के प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण भावुक हो गए उन्होंने कहा कि वह रामलला को देखकर भावुक हैं।
एक्स पर क्या लिखा सहवाग ने –
सहवाग ने एक्स पर लिखा, ”भावुक हूं, आनंदित हूं। मर्यादित हूं, शरणागत हूं। सन्तुष्ट हूं, नि:शब्द हूं। बस राममय हूं। सियावर रामचंद्र जी की जय। राम लला आ गए। सभी जिन्होंने इसको सम्भव किया, बलिदान दिया, उनका कृतज्ञ। जय श्री राम।”
इसके लावा वीवीएस लक्ष्मण ने भी सोशल मीडिया पर साझा करते हुए अपनी भावनाएं विकट की हैं उन्होंने लिखा है कि ”खुशी के आंसू और दिल भक्ति और खुशी से भरे हुए। सियावर रामचन्द्र जी की जय। जय श्री राम।” कुंबले ने कहा, ‘यह एक अद्भुत अवसर है, एक बहुत ही दिव्य अवसर। इसका हिस्सा बनकर धन्य हूं। यह ऐतिहासिक है
ये हस्तियां भी रहीं मौजूद –
इन सभी ने जहां अपने बहनों को साझा किया वहीँ आज के इस भव्य समारोह में मंदिर पहुँच इस ऐतिहासिक दिन के साक्षी बनने पहुंचे थे। फिल्म इंडस्ट्री के बिग बी अमिताभ बच्चन – आलिया भट्ट रणबीर कपूर, अभिषेक बच्चन, विक्की कौशल- कटरीना कैफ, माधुरी दीक्षित, हेमा मालिनी, अभिनेत्री कंगना रनौत जो कि प्राण प्रतिष्ठा होने के बाद तेज़ तेज़ जय श्री राम के नारे लगतीं नज़र आयीं। इसके अलावा कुमार विशवास,निर्देशक रोहित शेट्टी और नीता अंबानी, मुकेश अंबानी भी पहुंचे। बाबा रामदेव, श्री श्री रविशंकर, रामानंद आचार्य ,गायक सोनू,निगम, शंकर महादेवन भी मौजूद रहे। सोनू निगम और महादेवन द्वारा भजनों की सुन्दर प्रस्तुति भी दी गई। इतने ही नहीं बल्कि कई और बड़ी फिल्म इंडस्ट्री हस्तियां , क्रिकेट जगत से जुड़े कई चेहरे और संतों का जमावड़ा देखा गया।