चार दिनों के लोक आस्था के महापर्व छठ की शुरुआत बीते दिन शुक्रवार को नहाय-खाय से हो चुकी है। छठ व्रत करने वाली महिलाओं ने पूरी श्रद्धा भावना से नहाय खाय की पारंपरिक पूजा की। व्रती महिलाओं ने सुबह जलाशयों और घरों में स्नान किया और शाम को कुट्टू- चावल पकाकर व्रत किया साथ ही आज शनिवार सुबह खरना से निर्जल उपवास को फिर से शुरू किया। अब कल रविवार को अस्ताचलगामी और सोमवार को उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत का समापन करेंगी।
छठ पूजा सामग्री की खरीदारी के लिए बीते दिन शुक्रवार को पूरे दिन बाजार में रौनक बनी रही। छठ घाटों पर भी खूब धूम मची हुई है। श्रद्धालुओं के साथ नगर निगम की टीम और स्वयं सेवक घाटों की व्यवस्था दुरुस्त करने में लगे रहे। महानगर के सूर्यकुंड धाम, गोरखनाथ, महेसरा घाट, राजघाट, रामघाट, रामगढ़ताल आदि स्थानों में बड़ी संख्या में लोग छठ पूजा की वेदी बनाई।

