अयोध्या : अयोध्या में भगवान श्रीराम के मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम पूरे जोश और सनातन धर्म की प्रक्रिया द्वारा संपन्न हुआ जिसके बाद पीएम सभी मौजूद संतों और शंकराचार्यों से मिलने पहुंचे सभी का अभिवादन किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कुबेरटीला गए और वहां पर भगवान शिव की आराधना कर पूजन सामग्री से वंदन किया ।
इस मौके पर उन्होंने उन श्रमिकों का भी आभार जताया जो कि राम मंदिर निर्माण से जुड़े रहे हैं। पीएम मोदी ने श्रमिकों पर पुष्पवर्षा कर उनके योगदान को सराहा।

