नई दिल्ली : राष्ट्रिय राजधानी दिल्ली में गणतंत्र दिवस को लेकर सुरक्षा के विशेष इंतज़ाम हो रहे हैं इसी कड़ी में अब दिल्ली पुलिस हाई अलर्ट पर है। शुक्रवार को पुलिस की टीम ने गीता कॉलोनी की गलियों से लेकर और यमुना खादर क्षेत्र से ड्रोन से निगरानी की है। आपको बतादें की आगामी 26 जनवरी गड्तंत्र दिवस पर दिल्ली में सभी शराब की दुकानें भी बंद रहेंगी।
दिल्ली आबकारी नियमावली, 2010 के नियम 52 के प्रावधानों के तहत सरकार ने इस दिन ड्राई-डे का ऐलान किया है। गुरु रविदास, स्वामी दयानंद सरस्वती जयंती, महा शिवरात्रि, होली और गुड फ्राइडे को भी शराब की दुकानें नहीं खुलेगी। शराब की बिक्री पर प्रतिबंध एल-15 लाइसेंस लेने वालों पर लागू नहीं होगा। ठहरे मेहमानों को शराब परोसी जा सकेगी।

