लखनऊ :मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश दुर्गा शंकर मिश्रा ने अयोध्या में प्रस्तावित प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए प्रदेश भर में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी कर्मचारियों और अधिकारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गयीं हैं । मुख्यालय से जारी आदेश में सामने आया है कि आगामी 26 जनवरी तक कोई भी अवकाश नहीं दिया जाएगा।
डीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा समारोह और गणतंत्र दिवस के मद्देनजर पुलिसकर्मियों के अवकाश पर रोक लगाई गई है। विशेष परिस्थितियों में वरिष्ठ अधिकारी के अनुमोदन के बाद ही छुट्टी मिलेगी। वाराणसी को थ्री स्टार गार्ब्रेज फ्री सिटी रेटिंग तथा प्रयागराज को वाटर प्लस सिटी का दर्जा भी मिला है। इस वर्ष यूपी में 65 शहरों को कचरा मुक्त शहर के रूप में प्रमाणित किया गया है। जीएफसी शहरों में वन स्टार के 56, थ्री स्टार के 08 और फाइव स्टार का एक शहर शामिल हैं। यूपी के शहरी प्रबंधन में बहुत बड़ा बदलाव लाया है। हम अगले साल और भी बेहतर प्रदर्शन करेंगे।

