मुंबई में बड़ी वारदात,बुर्के ने ली जान 

महिलाओं से जुड़े अपराधों में कमी नहीं आई है, जहां यूपी में कई अपराध सामने आए वहीँ अब महाराष्ट्र में बड़ा मामला सामने आया है। बुर्का व हिजाब को लेकर कई देशों में बढ़ते बवाल के बीच मुंबई से हैरान करने वाली वारदात सामने आई है। इकबाल महमूद शेख नामक शख्स ने अपनी पत्नी रुपाली को इसलिए गला रेतकर मार डाला कि वह मुस्लिम रीति रिवाज नहीं मान रही थी और बुर्का नहीं पहनती थी। रुपाली ने इकबाल से अंतरधार्मिक विवाह किया था, लेकिन वह इकबाल की जोर जबर्दस्ती से तंग आकर तलाक मांग रही थी। तलाक के पूर्व  ही आरोपी इकबाल ने उसे मार दिया। पुलिस के अनुसार आरोपी इकबाल शेख ने सोमवार रात पत्नी रूपाली को सरेराह चाकू से गोद डाला। घटना मुंबई के चेंबूर इलाके में हुई। मुंबई पुलिस ने आरोपी इकबाल को गिरफ्तार कर लिया है।
रूपाली चूंकि हिंदू थी और शादी के बाद भी वह मुस्लिम रीति-रिवाजों का पालन नहीं कर रही थी, इसलिए इकबाल खुद और उसके परिजन उससे खफा थे। इकबाल के परिजन रूपाली को बुर्का पहनने के लिए दबाव डालते थे, इसे लेकर कलह होने लगी थी। इसके बाद रुपाली और इकबाल अलग रहने लगे थे। दंपती का एक बेटा है।पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अस्पताल के लिए भेजा। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *