निलंबित सांसदों ने निकाला मार्च, खरगे ने पीएम-और शाह पर साधा  निशाना

नई दिल्ली : विपक्षी गठबंधन इंडिया के नेता 140 से अधिक सांसदों के निलंबन के खिलाफ आज गुरूवार को दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन करने निकले हैं सभी संसद पर भी मंचन करेंगे। इस मार्च से पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मीडिया से बातचीत की और सरकार पर निशाना साधा। इसमें उन्होंने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा और संसद में सदन के जो मुखिया हैं, वे भी नहीं चाहते कि सदन चले। मैं माफी चाहता हूं कि राज्यसभा चेयरमैन साहब ने जो मुद्दा उठाकर इसे जातिवाद पर ले पहुंचे हैं लोकतंत्र हमारा हक़ हैं।   लेकिन यहां पर जो घटना घटी लोकसभा में। उसी मुद्दे को अब लोकसभा और राज्यसभा में उठाना चाहते थे कि सुरक्षा में सेंध कैसे लगी। कौन इसका जिम्मेदार है। इसके बारे में आप देश को बताइए। सदनों में हंगामे और व्यवधान डालने के आरोप में विपक्ष के 143 सांसदों को शेष शीतकालीन सत्र से निलंबित कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *